Read Time:59 Second
कटहल के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री
- कच्चा कटहल 450 ग्राम
- बेसन 100 ग्राम
- चावल का आटा 2 कप
- हींग
- गरम मसाला 1 चम्मच
- हल्दी 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- अमचूर
- नमक(स्वादानुसार)
- लहसुन पेस्ट 2 चम्मच
- तेल
बनाने की विधि
- कटहल के छोटे छोटे टुकड़े कट लें और एक भगोने मे पानी ले उसमे नमक डालकर कटहल को उसमे डालकर उबाल लें।
- एक बाउअल ले उसमे बेसन, चावल का आटा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, लहसुन पेस्ट, हींग, नमक, पानी डालकर घोंल तैयार कर लें और अच्छे से फेट लें।
- अब कटहल के टुकड़ों को घोल मे लपेटकर तल ले। इसी तरह सारे टुकड़ों को तलकर निकाल लें।
कटहल के पकोड़े तैयार है इन्हे चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।