
टायपिंग क्या है?
टायपिंग से जुड़ी बेसिक जानकारी के लिए यह पोस्ट अवश्य पढ़ें, इसमें टायपिंग से लेकर टायपिंग की विधियों के बारें में बताया गया है।
टायपिंग तकनीकि लेखन की एक ऐसी कला है जिसमें टाइपराइटर पर अपने हाथों तथा कंप्यूटर पर हाथों और अपनी वॉयस के माध्यम से text लिखा जाता है। लेकिन व्यवसायिक क्षेत्र मे टायपिंग केवल उसे कहा जाता है जिसमें हाथों की उंगलियों के माध्यम से गतिमान रूप से text लिखा जाता है।
Typewriter हो या Computer, अगर आप अंग्रेजी text लिखते हैं तो वह अंग्रेजी टायपिंग कहलाती है और अगर आप हिन्दी text लिखते हैं तो वह हिन्दी टायपिंग कहलाती है। कहने का तात्पर्य यह है कि जिस भाषा का text इनपुट करते हैं वह उसी भाषा की टायपिंग कहलाती है।
Computer या Laptop में हिन्दी टायपिंग कैसे करते हैं?

Computer मे हिन्दी टायपिंग करने के लिए कुछ समय पहले Google ने Google Input Tool नाम का एक Software फ्री मे प्रदान किया था, जिसको लोग अपने Computer में इंस्टॉल करके हिन्दी टायपिंग बिना किसी इंटरनेट की सहायता से ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर लिया करते थे। किन्तु Google ने अपना Google Input Tool कुछ समय से अब Chrome Browser में extension के रूप मे प्रदान करना शुरू किया है। जिसका इस्तेमाल सिर्फ Chrome Browser में ही किया जा सकता है। Microsoft ने मोबाईल फोन में हिन्दी टायपिंग और अन्य भाषाओं में टायपिंग को देखते हुए Microsoft ने अब अपने Windows Operating System पर अन्य भाषाओं में टायपिंग के लिए बेहतर Tool प्रदान किया है। जिनकी सहायता से हम टायपिंग को अपनी मन पसंद भाषा मे text लिख सकते हैं।
Windows Operating System पर हिन्दी typing….
नीचे पोस्ट में दिए गए steps को follow करके आप अपने Computer मे हिन्दी टायपिंग करना शुरू कर सकतें हैं:
Step 1. सबसे पहले आपको अपने computer की होम स्क्रीन पर या जाना है। अब आपको अपने कीबोर्ड पर प्रेस करिये, ऐसा करने से आपके सामने ऐसा इंटरफेस या जाएगा। इसके बाद Setting वाले icon पर क्लिक करना है, ऐसा करने से आप Windows की सेटिंग्स मे चले जाएंगे।


Step 4. अब आपको Time & Language वाले सेक्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने इस तरह की Windows ओपन हो जाएगी। इसके बाद आपको Language & Region पर क्लिक करना है।

Step 5. इसके बाद आपको Add a language के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करते हैं आपके सामने language सर्च करने की Window ओपन हो जाती है जिसमे आप अपने मन की कोई भी language सर्च कर सकते है। जिस language मे आप टायपिंग करना चाहते हैं।

(याद रहे Language सर्च करते टाइम आपको अपने computer को इंटरनेट से कनेक्ट करके रखना है।)
Step 6. Language सर्च करने के बाद अब आपको उस language को सिलेक्ट करके नीचे NEXT वाले button पर क्लिक करना है और उसके बाद Install वाले button पर क्लिक करके Install कर लेना है।

जैसे ही आप Hindi language को इंस्टॉल कर लेते है, उसके बाद आपको अपनी Language के दायें साइड में डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही एक Drop Down Window आ जाएगी जिसमे आपको Language Option मिल जाएगा।
Step 7. Language Option पर क्लिक करते ही एक New Window ओपन हो जाएगी, जहां पर आपको Add a Keyboard वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 8. क्लिक करते ही आपके सामने Hindi Phonetic नाम का एक टूल मिल जाएगा जिसको सिलेक्ट करते ही वह टूल आपके Keyboard Dictionary मे Add हो जाएगा।

यदि आप सिर्फ हिन्दी टायपिंग करना चाहते है तो आप Hindi Traditional वाले टूल को डॉट पर क्लिक करके रिमूव कर दीजिए।

Step 9. अब आपका Computer हिन्दी टायपिंग के लिए बिल्कुल तैयार है। हिन्दी टायपिंग करने के लिए आपको अपने Desktop के taskbar पर हिन्दी language सिलेक्ट कर लेना है। उसके बाद आप MS Word या किसी अन्य NOTEPAD पर हिन्दी टायपिंग कर सकते है।



यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी है तो हमारे ब्लॉग को subscribe करें और एक feedback जरूर दें। अगर आपके मन में कोई भी Query है जिसका हम निदान कर सके तो आप हमे जरूर बताए।