Read Time:2 Minute, 5 Second
बेसन चिल्ला बनाने के लिए सामग्री
- लाल मिर्च
- प्याज़
- गाजर
- हरी धनिया
- हरी मिर्च
- धनिया पाउडर
- बन्द गोभी
- तेल
- अदरक
- नमक
- टमाटर
- हींग
हरी चटनी बनाने की सामग्री
- पुदीना
- हरी मिर्च
- अदरक
- नींबू
- लहसुन
- नमक
- भुना धनिया
- जीरा
बनाने की विधि
- प्याज़, हरी धनिया, गाजर, टमाटर, अदरक, बन्द गोभी, हरी मिर्च को मिक्सर मे पीस लें।
- बेसन को चालकर इसमे धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हींग, नमक डालकर अच्छे से मिल लेंगे, अब इसमे थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कार लेंगे।
- बेसन के पेस्ट मे पीसी हुई सब्जियां और बारीक कटी हुई हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाए। पेस्ट मे पानी डालकर पकौड़े जैसा गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
पेस्ट को अच्छी तरह फेट लें उसके बाद पेस्ट को 15 मिनट के लिए ढककर रखे रहें।
- तवे को गरम करके उसपर तेल को अच्छी तरह फैला लेंगे उसके बाद गीले कपड़े से तवे को पोंछ लेंगे जिससे तवा ज्यादा गरम ना हो। तवे पर पेस्ट को चम्मच से गोल आकार मे फैलाए। चम्मच से चिल्ले के चारों तरफ तेल दल देंगे।
- चिल्ला जब हल्का भूरा हो जाए तो उसे पलट दे दूसरे तरफ हल्का भूरा होने तक सेंक लेंगे इसी तरह सारे चिल्ले बना लेंगे।
चिल्ले की चटनी
- मिक्सर में हरी धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नमक डालकर पीस लें अब इसमे नींबू का रस, भुना धनिया, जीरा पीसकर मिल दें। चाट मसाला मिलने से स्वाद और ज्यादा अच्छा आता है।
अब चिल्ले को हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।